Ad Code

Responsive Advertisement

CTET Hindi Pedagogy Test: प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने की सर्वश्रेष्ठ विधि है ?

Hindi Pedagogy Mock Test For CTET Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट 2023 के लिए आवेदन करने वाले देश के लाखों युवा उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में अब कुछ ही टाइम बचा है। हमारे सभी प्यारे स्टूडेंट test study tak के माध्यम से आपको रोज न्यू पैटर्न के आधार पर mock test प्रोवाइड कराया जाता है। जो CTET के एग्जाम में आपको बहुत हेल्प करेंगे। और आपको अच्छे अंक मिलेंगे। और आप इस हिंदी भाषा शिक्षण शास्त्र  प्रैक्टिस पेपर के माध्यम से अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं । की पेपर में किस लेवल के प्रश्न पूछे जाते हैं।  
       


CTET Hindi Pedagogy Questions With Answers 2023


1. बहु भाषिकता का उद्देश्य है।

A. विभिन्न भाषाओं की जानकारी देना

B. क्षेत्रीय भाषाओं की अतिरिक्त जानकारी देंना

C. समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना

D. इनमें से कोई नहीं।

Ans - C

2. संविधान में हिंदी भाषा को कौन सा दर्जा प्राप्त है।

A. राष्ट्रभाषा का

B. मातृभाषा का

C. राज्य भाषा का

D. क्षेत्रीय भाषा का

Ans. - C

3. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के मार्गदर्शक  का हिस्सा नहीं है।

A. स्कूली शिक्षा में नवउदारवाद की अवधारण को विकसित करना

B. ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ना

C. पढ़ाई रटन पढ़ाई से मुक्ति हो यह सुनिश्चित  करना

D. परीक्षा को और अधिक लचीलापन बनाना और
कक्षा की गतिविधियों से जोड़ना

Ans - A

4. श्याम हिंदी का अच्छा पाठक है। बांग्ला को द्वितीय भाषा को सीखने पर वह इस भाषा का अच्छा पाठक बन जाता है। इसे जाना जाता है।

A. पढ़ने की सक्षमता

B. पढ़ने की रणनीति

C. कौशल का अंतरण

D. बुद्धिमानी

Ans - c

5. पठन के दौरान लेखक और पाठक का संवाद बन जाता है। अतः प्रभावपूर्ण लेखन के लिए आवश्यक तत्व है।

A. अच्छा संगठन

B. स्पष्ट उद्देश्य

C.  व्याकरणिक परिशुद्धता

D. उपरोक्त सभी

Ans - D

6. बालकों में  पठन संस्कृति को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

A. भाषा शिक्षक

B. बाल साहित्य

C. पाठ्यपुस्तक

D. कार्टून चैनल

Ans.- B

7. प्राथमिक स्तर पर कविता विद्या के पढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण है।

A. कविता के सशब्द दोहराना

B. बालकों को कविता कंटेस्ट कराना

C.  हाव -भाव के साथ कविता पाठ करना

D. बच्चों को कविता के आधार पर प्रश्न पूछना

Ans. - C

8. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा का उद्देश  पूरा करता है।

A. व्याकरण  के नियमों को याद कराने के लिए गृह कार्य देना

B. शब्द भंडारण विकसित करने के लिए चित्रों को दिखाना 

C. साहित्य का आलोचनात्मक दृष्टि से परखने का
अवसर देना

D. पाठ पुस्तक में दी गई कविता को सा शब्द दोहराना

Ans. B

9. फ्रोबेल ने भाषा अधिगम को खेल-खेल में सीखने को महत्व दिया। उनके द्वारा पहला किंडरगार्डन खोला गया। जिसका अर्थ था ।

A. बच्चों का बगीचा

B. बच्चों का माली

C. बच्चों के पौधे

D. बगीचे के बच्चे

Ans. A

10. पाठ योजना बनाने के दौरान प्रस्तावना में पूछे गए समस्यात्मक प्रश्न से व्युत्पन्न होता है।

A. बोध ज्ञान होना

B. पूर्व ज्ञान

C. उद्देश्य कथन

D. शिक्षण विधि

Ans - c

11. निम्न में से किसने करके सीखने के साथ मातृभाषा में सीखने का महत्व दिया

A. किलपैट्रिक

B. महात्मा गांधी

C. मोंटसरी

D. फ्रोबेल

Ans - B

12. भाषा शिक्षण में वाक्य प्रयोग का महत्त्व  है।

A. मुहावरे कंठस्थ करने के लिए

B. काठिन्य निवारण हेतु 

C. व्याकरण के नियमों को समझाने के लिए

D. वाक्य के प्रकार बताने के लिए

Ans - B

13. भाषा की शिक्षा दी जाती है ?

A. अर्थग्रहण और अभिव्यक्ति

B. विद्वान बनाने के लिए

C. मनोरंजन के लिए

D. साहित्यकार बनाने के लिए

Ans- A

14. भाषा अर्जित करने की प्रक्रिया में किसका महत्त्व सर्वाधिक है?

A. पाठ्य पुस्तक का

B. समाज का

C. भाषा-कक्षा का

D. भाषा प्रयोगशाला का

Ans- B

15.  प्राथमिक स्तर पर शिक्षा का माध्यम है।

A. उर्दू होना चाहिए

B. बच्चे की मातृभाषा होना चाहिए

C. हिन्दी होना चाहिए 

D. अंग्रेजी होना चाहिए

Ans- B

16. व्याकरण शिक्षण की वर्तमान में प्रचलित विधि  है।

A. पाठ्यपुस्तक विधि

B. व्याख्या विधि

C. भाषा संसर्ग विधि

D. कक्षाभिनय विधि

Ans - C

17. बालको द्वारा किसी भी विषय पर  तर्क के साथ बोलने की योग्यता है।

A. भाषण

B. चर्चा

C. वार्तालाप

D. आशुभाषण

Ans.- D

18. बातचीत एवं संवाद किस भाषा शिक्षण विधि का आधार है।

A. श्रवण - भाषण विधि

B. प्रत्यक्ष विधि

C. संप्रेक्षण विधि 

D. अनुवाद विधि

Ans. B

19. बालक स्वभाविक रूप से जिस भाषा दक्षता के साथ बोलने की क्षमता रखता है, वह है।

A. स्कूल की भाषा

B. अधिगम की भाषा

C. औपचरिक भाषा

D. परिवार की भाषा

Ans. - D

20. दूसरी भाषा का अधिग्रहण सरलता से कौन कर सकता है।

A. बालिग़

B. छोटे बच्चे

C. बड़े बच्चे

D. किसी भी उम्र के बच्चे

Ans.- B

21. घर की भाषा और और विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषा सदैव समान होती है। यह कथन है।

A. सत्य नहीं है।

B. अशत: सत्य है।

C. पुंर्णत सत्य है।

D. समान हो भी सकती है नहीं भी

Ans. A

22. हिंदी भाषा सीखने में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

A. जिनकी मातृभाषा सरल है।

B. जिनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है।

C. जिनकी मातृभाषा हिंदी से भिन्न है।

D. जिनकी मातृभाषा हिंदी के समान है।

Ans- C

23. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1968 में माध्यमिक स्तर पर क्या सूत्र किर्यान्वित किया गया।

A. अंग्रेजी भाषा पठन

B. परोक्ष भाषा पठन

C. त्रिभाषा सूत्र

D. कोई नहीं

Ans - C

24. स्कूल जाने से पहले ही बच्चे विभिन्न भाषाओ को --------- और बोलने की क्षमता से लैस होते है।

A. समझने

B. लिखने

C. रटने

D. पढ़ने

Ans - A

25. प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा देने का उदेश्य है।

A. सीखना सहज बनाना

B. बेहतर शैक्षणिक परिणाम निकालना 

C. बच्चों को वे झिझक अभिव्यक्ति का समर्थन करना

D. उपरोक्त सभी

Ans - D

26. प्राथमिक स्तर पर बच्चों का विकास सर्वाधिक रूप से निर्भर करेगा।

A. दृश्य - श्रव्य साधनों से परिपूर्ण कक्षा पर

B. पाठ समाप्ति पर दिये गये ग्रहकार्य पर

C. ऐसा परिवेश जहाँ बालक को अंत: क्रिया के अवसर मिलते हो पर

D. उपरोक्त सभी

Ans - C

27.भाषा सीखने में सबसे बड़ा बाधक तत्व हो सकता है?

 A.भाषायी प्रयोग के अवसर

B. इकाई परीक्षण

C. भाषा में आकलन

D. पाठ्य-पुस्तक

 Ans. (c)

28.भाषा शिक्षक में होना आवश्यक नहीं है?

 A. व्याकरण का ज्ञान

B. सुन्दर लेख

C. विषय और मूल्यांकन विधियों का ज्ञान

D. रसायानों का ज्ञान होना

Ans. D


29. गद्य-शिक्षण में काठिन्य निवारण किया जा सकता है?

A. चित्र दिखाकर

B. वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर

C. मॉडल दिखाकर

D. उपरोक्त सभी

Ans - D


30. भाषा सिखाने का सही क्रम है?

A. बोलना, श्रवण करना, पढ़ना, लिखना

B. श्रवण करना, बोलना, पढ़ना लिखना

C. बोलना, पढ़ना श्रवण करना, लिखना

D. श्रवण करना, पढ़ना, बोलना, लिखना

Ans. B



हम उम्मीद करते है की आपको Hindi Pedagogy Mock Test For CTET Exam 2023 पसंद आए होंगे कृपया आप हमें कमेंट करके जरूर बताये और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। 












एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ